Thursday, March 12, 2015

बेटे की चाह

पूजा काली की करें दुर्गा का उपवास,
लक्ष्मी जी से भी रहे सबका रिश्ता खास।
सबका रिश्ता खास मगर इक आदत घटिया,
लेते मुँह लटकाय जबहिं घर आवै बिटिया।
हम भारत के लोग रूप तब बदलें दूजा,
जब घर जन्मे पूत करें सब उसकी पूजा।
- ओमप्रकाश तिवारी 

No comments:

Post a Comment