Sunday, March 22, 2015

दहेज

नई- नवेली साथ में लावे खूब दहेज,
मोटर टीवी फ्रिज घड़ी महंगीवाली सेज।
महंगी वाली सेज भले घर जले न चूल्हा,
लेकिन मुँह फैलाय यहाँ बैठा हर दूल्हा।
हम भारत के लोग चाहते फ्लैट-हवेली,
लेकर आवे साथ दुल्हनिया नई-नवेली।
- ओमप्रकाश तिवारी

No comments:

Post a Comment